facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Audit Trail: कंपनियों को नए वित्त वर्ष से लेनदेन का ऑडिट ट्रेल रखना होगा

Advertisement

अब कंपनियां अपने बहीखाते में किसी एंट्री को हटाने में सक्षम नहीं होंगी, सिर्फ इनमें बदलाव कर सकेंगी

Last Updated- March 15, 2023 | 10:14 PM IST
Audit Trail: Companies will have to keep an audit trail of transactions from the new financial year.
BS

वित्तीय जानकारी के खुलासे में पारद​र्शिता लाने और अकाउंटिंग प्रवि​ष्टियों में हेरफेर रोकने के प्रयास के तहत कंपनियों को 1 अप्रैल, 2023 से लेनदेन संबं​धित सभी रिकॉर्ड और उनसे संबं​धित संशोधन की जानकारी रखने वाले अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर की अनिवार्यता सुनि​श्चित करनी होगी।

इस संबंध में अ​धिसूचना दो साल पहले भी जारी की गई थी, जिस पर अब अमल किया जाएगा। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने कंपनियों के लिए बहीखातों में किए जाने वाले बदलावों की जानकारी का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य बना ​दिया है।

एक वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने स्पष्ट किया कि अब कंपनियां अपने बहीखाते में किसी एंट्री को हटाने में सक्षम नहीं होंगी, सिर्फ इनमें बदलाव कर सकेंगी। उन्होंने कहा, ‘खाते में बदलाव बरकरार रहेगा।

मौजूदा बैंकिंग संबं​धित खामियों को देखते हुए और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार अब इस नई व्यवस्था को पसंद करेगी, जिसे पहले टाल दिया गया था।’

लूथरा ऐंड लू​थरा लॉ ऑफिसेज इंडिया में पार्टनर हरीश कुमार ने कहा, ‘ऐसे सॉफ्टवेयर पर अमल की तारीख पर विचार हो रहा है और कंपनियों को इसे ध्यान में रखते हुए अनुपालन सुनि​श्चित करने के प्रयास में अपने अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर तैयार करने होंगे।’

कंपनियों को ऐसे परिवर्तन किए जाने की तारीख से बहीखातों में होने वाले बदलावों का रिकॉर्ड रखना होगा। कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स में पार्टनर अंकित सिंघी ने कहा, ‘ऐसा यह सुनि​श्चित करने के लिए किया जा रहा है कि ऑडिट ट्रेल को कमजोर न किया जा सके।’

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर में ऑडिट ट्रेल बरकरार रखने के लिए फीचर्स पहले से ही मौजूद रहे हैं, लेकिन कंपनियां सामान्य तौर पर इनका इस्तेमाल नहीं करती हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement