कंपनियां

Aurobindo Pharma का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 919 करोड़ रुपये पर

हैदराबाद स्थित दवा विनिर्माता ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 571 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 11, 2024 | 9:07 AM IST

अरबिंदो फार्मा ने शनिवार को बताया कि जून 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 61 प्रतिशत बढ़कर 919 करोड़ रुपये हो गया।

हैदराबाद स्थित दवा विनिर्माता ने पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 571 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जून तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 7,567 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,851 करोड़ रुपये थी।

अरबिंदो फार्मा के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के नित्यानंद रेड्डी ने कहा, ”हम इस तिमाही में अपने लगातार मजबूत प्रदर्शन से खुश हैं, जिसमें हमारे सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय आय वृद्धि हुई है।”

First Published : August 11, 2024 | 9:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)