कंपनियां

Bajaj Auto Q2 Results: बजाज ऑटो को दूसरी तिमाही में 2020 करोड़ रुपये का मुनाफा, प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़ा

हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में बजाज ऑटो की वाहन बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 10,53,953 इकाई रह गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 18, 2023 | 6:10 PM IST

Bajaj Auto Q2 Results: दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 17.51 प्रतिशत बढ़कर 2,020 करोड़ रुपये रहा है।

पुणे की इस कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,719 करोड़ रुपये का नेट लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बुधवार को कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,207 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,537 करोड़ रुपये थी।

वाहन बिक्री में गिरावट

हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की वाहन बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 10,53,953 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान तिमाही में बजाज ऑटो ने 11,51,012 इकाइयों की बिक्री की थी। बीएसई पर कंपनी का शेयर मामूली बढ़त के साथ 5,143.80 रुपये पर बंद हुआ।

First Published : October 18, 2023 | 6:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)