कंपनियां

Bajaj Electricals Q4 result: मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 52 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Published by
भाषा   
Last Updated- May 23, 2023 | 2:55 PM IST

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने मंगलवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 34.08 फीसदी बढ़कर 51.85 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 38.67 करोड़ रुपये था।

बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने बताया कि उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,473.54 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2022 तिमाही में 1,293.26 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कुल व्यय 1,442.73 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,299.61 करोड़ रुपये था। बजाज इलेक्ट्रिकल्स की कुल आय मार्च 2023 तिमाही में 12.3 फीसदी बढ़कर 1,522.11 करोड़ रुपये हो गई।

First Published : May 23, 2023 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)