कंपनियां

Bajaj Finance 268 करोड़ रुपये में पेनांट टेक्नोलॉजीज में 26% हिस्सेदारी करेगा हासिल

निवेश का मकसद Bajaj Finance की प्रौद्योगिकी रूपरेखा को मजबूत करना है। अधिग्रहण के 30 दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 17, 2023 | 2:37 PM IST

बजाज फाइनैंस 267.50 करोड़ रुपये में पेनांट टेक्नोलॉजीज में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन (NBFC) की शाखा बजाज फाइनैंस ने कहा कि कंपनी ने 16 अक्टूबर 2023 को पेनांट टेक्नोलॉजीज में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया।

बजाज फाइनैंस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस रणनीतिक निवेश का मकसद कंपनी की प्रौद्योगिकी रूपरेखा को मजबूत करना है। अधिग्रहण के 30 दिसंबर 2023 तक पूरा होने की संभावना है।

First Published : October 17, 2023 | 2:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)