facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर तिमाही में बजाज फाइनैंस का मुनाफा 13 फीसदी बढ़ा

Advertisement

बजाज फाइनैंस का शेयर 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 6,677.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 21.69 फीसदी रहा।

Last Updated- October 22, 2024 | 10:25 PM IST
Bajaj Finance

एनबीएफसी बजाज फाइनैंस का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,014 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जिसे शुद्ध ब्याज आय में अच्छी खासी वृद्धि से मदद मिली।

एकीकृत खाते में शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8,838 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पहले 7,196 करोड़ रुपये रही थी।

बजाज फाइनैंस ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा, यह मिलीजुली तिमाही रही। वॉल्यूम, एयूएम और परिचालन दक्षता के मामले में अच्छी तिमाही। कर्ज का नुकसान दूसरी तिमाही में उच्चस्तर पर बरकरार रहा। इसके परिणामस्वरूप लाभ में वृद्धि और परिसंपत्तियों पर रिटर्न सुस्त रहा।

बजाज फाइनैंस का शेयर 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 6,677.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 21.69 फीसदी रहा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, हमारी शुल्क व कमीशन आय सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 1,426 करोड़ रुपये रही। उसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ सितंबर 2024 में 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समानअवधि में 2.9 लाख करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement