facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finserv Q3: मुनाफा 3% बढ़ा, लेकिन शेयर 2.12% टूटा

Advertisement

तीसरी तिमाही में इन कारोबारों का नुकसान 95 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 105 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर BSE पर 2.12% टूटकर 1,751.5 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- January 30, 2025 | 11:03 PM IST
Tata company Trent can replace Bajaj Finserv in Sensex सेंसेक्स में टाटा की कंपनी ट्रेंट ले सकती है बजाज फिनसर्व की जगह

बजाज समूह के वित्तीय व बीमा कारोबार वाली सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनी बजाज फिनसर्व का शुद्ध लाभ दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,231 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 2,158 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। कंपनी की एकीकृत आय इस अवधि में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32,042 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 29,038 करोड़ रुपये रही थी।

एक बयान में बजाज फिनसर्व ने कहा कि कंपनी बजाज फिनसर्व हेल्थ, बजाज फिनसर्व डायरेक्ट, बजाज फिनसर्व ऐसेट मैनेजमेंट और बजाज फिनसर्व वेंचर्स समेत उभरते कारोबारों में वृद्धि बनाए हुए है। तीसरी तिमाही में इन कारोबारों का नुकसान 95 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 105 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.12 फीसदी टूटकर 1,751.5 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी की ब्याज आय इस अवधि में बढ़कर 17,408 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 13,922 करोड़ रुपये रही थी। बीमा कारोबार से प्रीमियम व अन्य परिचालन आय इस अवधि में बढ़कर 13,341 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 12,308 करोड़ रुपये रही थी।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement