कंपनियां

Bayer Cropscience Q2 Result: नेट प्रॉफिट 37% बढ़कर 222.9 करोड़ रुपये पर

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 1,633.3 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 03, 2023 | 3:26 PM IST

बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड (बीसीएसएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत उछलकर 222.9 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फसल सुरक्षा और बीज का कारोबार करने वाली कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 162.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 1,633.3 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,465.7 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें : Aegis Logistics Q2 Result: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 36% बढ़ा

कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) साइमन वीबुश ने कहा, “ …अनियमित मानसून के साथ-साथ बढ़ी हुई लागत के बावजूद हमने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन राजस्व में 11 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।”

First Published : November 3, 2023 | 3:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)