facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Beverage Sector: भारत में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से कोका-कोला को चुनौती, लोकल ब्रांड्स बने सहारा

Advertisement

कैम्पा कोला समेत क्षेत्रीय ब्रांड्स से मुकाबला, थम्स अप-माजा जैसी देसी पेशकश से कोका-कोला को बढ़त

Last Updated- January 29, 2025 | 11:34 PM IST
Jubilant Bhartia will buy 40 percent stake in Coca-Cola's bottling unit जुबिलैंट भरतिया खरीदेगा Coca-Cola की बॉटलिंग इकाई में 40 फीसदी हिस्सा

बेवरेज क्षेत्र में क्षेत्रीय और अन्य प्रमुख कंपनियों से प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। भारत में कोका-कोला कंपनी का कहना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा कंपनी के लिए भी चुनौती बनी हुई है। हालांकि अटलांटा स्थित बेवरेज दिग्गज के अध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी जॉन मर्फी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में उसका पोर्टफोलियो मजबूत है, क्योंकि उसे यहां स्थानीय ब्रांडों से मदद मिल रही है।

मर्फी ने कहा, ‘भारत के मामले में, प्रतिस्पर्धियों में कैम्पा (कोला) इनमें से एक है। कई स्थानीय और क्षेत्रीय कंपनियां हैं जो बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हमारे पास वरुण (बेवरेज) के दोस्त हैं जो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, और यह हमारे लिए चुनौती है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत में हमारा पोर्टफोलियो दुनिया में किसी भी अन्य स्थान की तुलना में अधिक मजबूत है, क्योंकि हमारे पोर्टफोलियो में थम्स अप, माजा और लिम्का जैसे स्थानीय ब्रांडों की ताकत है, जो हमें अन्य कई बाजारों में नहीं मिलती।’

उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने पैरों पर खड़े रहना होगा, बदलाव लाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वह उन क्षमताओं में निवेश करे जिनकी उसे जरूरत है। मर्फी ने कहा कि कंपनी के बारे में अच्छी बात यह है कि यह देश में लंबे समय से कारोबार कर रही है और इस अवधि में उसने इसे लेकर रणनीति तैयार की है कि कैसे और कहां दांव लगाना है और भारतीय बाजार में सफल होने के लिए कैसे प्रतिस्पर्धा करनी है।

ग्रामीण बाजारों में वृद्धि के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 में, यह ग्रामीण क्षेत्रों की मजबूती ही है, जिसे कंपनी एफएमसीजी कंपनियों के लिए साकार होते हुए देख रही है और यह उनकी कंपनी के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में दायरे के बारे में बात करते हुए कहा कि 10 रुपये की कीमत भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया, ‘भारत में 10 रुपये की कीमत बहुत महत्वपूर्ण है, यह एक ऐसी कीमत है जिसके बारे में हम बहुत जागरूक हैं और इस पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुख्य चुनौती मार्जिन को बनाए रखना और उसे बढ़ाना तथा इसके लिए एक मॉडल तैयार करना है।

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement