कंपनियां

Bharat Forge Q2 Results: नेट प्रॉफिट 51.78% बढ़कर 214.87 करोड़ रुपये हुआ

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 141.56 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 06, 2023 | 2:31 PM IST

वाहन उद्योग के विभिन्न उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 51.78 प्रतिशत उछाल के साथ 214.87 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 141.56 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

भारत फोर्ज ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से एकीकृत आय 3,774.19 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,076.39 करोड़ रुपये थी। सितंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का कुल खर्ज बढ़कर 3,488.43 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,885.07 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : Olectra Greentech Q2 Results: दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 18.58 करोड़ रुपये पर

भारत फोर्ज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी एन कल्याणी ने कहा, “सितंबर, 2023 तिमाही में कंपनी ने सभी खंडों और क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है।”

First Published : November 6, 2023 | 2:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)