facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डिफेंस सेक्टर को लेकर आई बड़ी खबर, रक्षा मंत्रालय ने इस कंपनी को दिया 65 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर

रक्षा मंत्रालय ने स्वदेश निर्मित 97 और एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को एक ठेका दिया है।

Last Updated- April 13, 2024 | 10:23 AM IST
Tejas
Representative Image

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की ताकत और बढ़ाने के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए एमके-1ए) तेजस खरीदने के लिए एयरोस्पेस सेक्ट की प्रमुख सरकारी कंपनी को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

जानें किस कंपनी को मिला टेंडर

रक्षा मंत्रालय ने स्वदेश निर्मित 97 और एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को एक ठेका दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन लड़ाकू विमानों की कीमत लगभग 65,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से ये अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है जो कि स्वदेशी सैन्य उपकरण की खरीद के लिए किसी कंपनी को मिला है।

बढ़ेगी सैन्य क्षमता

भारतीय वायु सेना के लिए तेजस विमान हवाई युद्ध और आक्रामक हवाई सहायता मिशनों के लिए अहम हैं जबकि टोही और जहाज-रोधी अभियान इसकी अन्य विशेषताएं हैं।

नवंबर में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 और तेजस विमान खरीदने और लगभग 150 प्रचंड हेलीकॉप्टर की अतिरिक्त खेप की खरीद के लिए मंजूरी दी थी।

उसने भारतीय वायु सेना के अपने सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के बेड़े को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा उन्नत बनाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी थी।

मेगा खरीद परियोजनाओं और सुखोई-30 उन्नयन कार्यक्रम से सरकारी खजाने पर 1.3 लाख करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद लगाई गई थी।

शेयरों में दिखा उछाल

इस खबर के आने से शुक्रवार (12 अप्रैल) को कमजोर बाजार में भी डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी HAL के शेयर में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को शेयर इंट्रा-डे के दौरान तीन फीसदी से ऊपर चढ़ा। ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 3677 रुपये पर पहुंच गई, जो कि ऑल टाइम हाई है। कारोबार के अंत में इसका शेयर 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ 3637.90 रुपये पर बंद हुआ।

First Published - April 13, 2024 | 10:20 AM IST

संबंधित पोस्ट