कंपनियां

Bikaji Foods International का दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 46% बढ़कर 60 करोड़ रुपये

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 608.68 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 576.97 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 06, 2023 | 4:50 PM IST

बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड (Bikaji Foods International) ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 46.08 प्रतिशत बढ़कर 59.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 40.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें : Bharat Forge Q2 Results: नेट प्रॉफिट 51.78% बढ़कर 214.87 करोड़ रुपये हुआ

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 608.68 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 576.97 करोड़ रुपये थी। बीकाजी फूड्स का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 24.91 प्रतिशत बढ़कर 539.48 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही में कंपनी कुल आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 614.66 करोड़ रुपये रही।

First Published : November 6, 2023 | 4:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)