facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आपकी फेवरेट भुजिया बनाने वाली कंपनी ने Q4 में कमाया ₹39.92 करोड़ का लाभ, कमाई ₹600 करोड़ के पार

Advertisement

इस बार कंपनी की कुल परिचालन आय 613.62 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 614.44 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 15, 2025 | 9:54 PM IST
Bikaji
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Bikaji Foods Q4 Results: भारत की तीसरी सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स निर्माता कंपनी बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि इस तिमाही में उसका समेकित मुनाफा 65.7 फीसदी घटकर 39.92 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 116.28 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। 

बिकाजी फूड्स की परिचालन आय मार्च तिमाही में लगभग स्थिर रही। इस बार कंपनी की कुल परिचालन आय 613.62 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 614.44 करोड़ रुपये थी। हालांकि, कंपनी के कुल खर्चों में 20.71 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, जो इस तिमाही में 568.80 करोड़ रुपये हो गए। खर्चों में इस बढ़ोतरी ने कंपनी के मुनाफे पर असर डाला।

यह भी पढ़ें…Aditya Birla Capital Q4 Results

वित्त वर्ष 2025 (31 मार्च, 2025 को समाप्त) के लिए बिकाजी फूड्स का शुद्ध मुनाफा 26.23 फीसदी घटकर 194.34 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 263.46 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की कुल समेकित आय में 12.6 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 2,654.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 

बिकाजी फूड्स भारत की संगठित स्नैक्स इंडस्ट्री में तीसरे स्थान पर है और दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी है। गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 712.70 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के इस प्रदर्शन से निवेशकों और बाजार विश्लेषकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बिकाजी फूड्स का कहना है कि वह भविष्य में अपने परिचालन को और मजबूत करने और बाजार में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए काम कर रही है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement