facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cryptocurrency: बैन के बाद भारत वापसी को तैयार Binance, भरा 2 मिलियन डॉलर का जुर्माना

Advertisement

बिनेंस की भारत में दोबारा एंट्री ऐसे समय में हो रही है जह बिटकॉइन और एथेरियम जैसी लोकप्रिय करेंसी अब तक के हाईस्ट लेवल को तोड़ रही हैं।

Last Updated- April 18, 2024 | 2:37 PM IST
Govt has taken action against 17 Crypto exchanges for GST evasion: MoS Finance

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, बिनेंस, जिसे भारत में बैन कर दिया गया था, अब वापसी करने को तैयार है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 2 मिलियन डॉलर का जुर्माना चुकाने के बाद अब बिनेंस की दोबारा भारत में एंट्री हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिप्टो एक्सचेंज वित्त, मंत्रालय की वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) के साथ रजिस्टर्ड इकाई के रूप में वापस आएगा। FIU को वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) में व्यापार की निगरानी का काम सौंपा गया है।

बिनेंस सभी कानूनों का अनुपालन करेगा, जिसमें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के साथ-साथ वीडीए टैक्सेशन फ्रेमवर्क भी शामिल है।

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज

डेली ट्रेड वॉल्यूम और असेट होल्डिंग्स, दोनों के मामले में, बिनेंस दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। कॉइनमार्केटकैप के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बिनेंस ने 22 बिलियन डॉलर का ट्रेड वॉल्यूम दर्ज किया, जो ग्लोबल वॉल्यूम का 25% है।

जनवरी में, बिनेंस उन नौ ऑफशोर क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफार्मों में से एक था, जिन्हें वेब अड्रेस और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भारत में ऑपरेट करने पर बैन लगा दिया गया था। यह कार्रवाई एफआईयू और पीएमएलए दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण की गई थी।

90 प्रतिशत हिस्सा बिनेंस के पास

बैन से पहले बिनेंस के पास भारतीय नागरिकों की करीब $4 बिलियन क्रिप्टो होल्डिंग्स का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा था। बिनेंस पर प्रतिबंध के बाद, भारतीय क्रिप्टो निवेशकों का एक बड़ा हिस्सा अपनी हिस्सेदारी को कॉइनडीसीएक्स, वज़ीरएक्स सहित भारतीय एक्सचेंजों में ट्रांसफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Nestle: बच्चों के दूध और Cerelac में चीनी मिलाने को लेकर सरकार के निशाने पर कंपनी, सैंपलों की होगी जांच

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कि बिनेंस की वापसी बाजार की डायमिक्स पर बड़ा असर डाल सकती है, क्योंकि यह भारतीय एक्सचेंजों की तुलना में बेहतर तकनीक और अधिक लिक्विडिटी मुहैया कराती है। बिनेंस की भारत में दोबारा एंट्री ऐसे समय में हो रही है जह बिटकॉइन और एथेरियम जैसी लोकप्रिय करेंसी अब तक के हाईस्ट लेवल को तोड़ रही हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement