कंपनियां

रिटेल आभूषण बाजार में बिड़ला ग्रुप की एंट्री, टाटा के तनिष्क से होगी सीधी टक्कर!

Published by
भाषा   
Last Updated- June 06, 2023 | 3:13 PM IST

आदित्य बिड़ला ग्रुप 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ब्रांडेड आभूषण के रिटेल कारोबार में उतर रहा है। समूह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आदित्य बिड़ला समूह ने बयान दिया, ‘नया उद्यम ‘नोवल ज्वेल्स’ अपने आभूषण ब्रांड के साथ देशभर में बड़े फॉर्मेट में आभूषण की रिटेल दुकानें खोलेगा।’

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, ‘यह शुरुआत एक रणनीतिक पोर्टफोलियो विकल्प है, जो नए विकास क्षेत्रों में वृद्धि करने और जीवंत भारतीय उपभोक्ता परिदृश्य में उपस्थिति का विस्तार करने की अनुमति देती है।’ समूह की इसके साथ ही टाटा समूह जैसी बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा होगी। टाटा खुदरा आभूषण बाजार में तनिष्क ब्रांड नाम से भी है।

First Published : June 6, 2023 | 3:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)