कंपनियां

Black Box स्थानीय, वैश्विक ग्राहकों को सेवा देने के लिए भारत में कर रही है विस्तार

कंपनी सरकार की डिजिटलीकरण पहल और डेटा केंद्रों की मजबूत मांग जैसे क्षेत्रों का मूल्यांकन करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 08, 2023 | 11:08 PM IST

डिजिटल बुनियादी ढांचे और डेटा सेंटर एकीकरण क्षेत्र की मांग बढ़ने के बीच आईटी समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी ब्लैक बॉक्स (Black Box) भारत में अपना विस्तार कर रही है।

एस्सार समूह की प्रमुख कंपनी ब्लैक बॉक्स कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने कहा, ”भारत हमारे लिए एक बाजार के रूप में महत्वपूर्ण है। यहां से भारतीय समूहों और वैश्विक ग्राहकों, दोनों को सेवाएं दी जाती हैं। भारत में वृद्धि क्षमता को लेकर हमारा नजरिया सकारात्मक है और हम यहां निवेश करना जारी रखेंगे।”

यह भी पढ़ें : Magicpin क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान प्रचार ऑफर पर 100 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी

उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार की डिजिटलीकरण पहल और डेटा केंद्रों की मजबूत मांग जैसे क्षेत्रों का मूल्यांकन करेगी।

कंपनी वृद्धि के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यबल का विस्तार कर रही है और उसने 500 नयी नौकरियों को जोड़कर अपने बेंगलुरु उत्कृष्टता केंद्र के विस्तार की रूपरेखा तैयार की है।

First Published : October 8, 2023 | 11:52 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)