कंपनियां

BluPine Energy ने गुजरात में अपने सोलर प्रोजेक्ट के लिए 418 करोड़ रुपये का ऋण किया हासिल

कंपनी बयान के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद संयंत्र में सालाना करीब 3.23 लाख मेगावाट (मेगावाट प्रति घंटा) सौर ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 29, 2024 | 12:52 PM IST

नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी ब्लूपाइन एनर्जी (BluPine Energy) ने गुजरात के सडला में अपनी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए एचडीएफसी बैंक से 418 करोड़ रुपये का ऋण हासिल किया है।

कंपनी बयान के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद संयंत्र में सालाना करीब 3.23 लाख मेगावाट (मेगावाट प्रति घंटा) सौर ऊर्जा उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे सालाना करीब 2.96 लाख टन सीओ2 (कार्बन डाइऑक्साइड) की भरपाई होगी और सालाना करीब 2.7 लाख मकानों को बिजली मिलेगी।

ब्लूपाइन एनर्जी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) संजीव भाटिया ने बयान में कहा, ‘‘ गुजरात के सदला में हमारी 120 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए वित्तीय जरूरतें पूरी करना ब्लूपाइन एनर्जी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एचडीएफसी बैंक के ऋण से संभव हुआ है।’’

बयान में कहा गया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल 418 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।

First Published : April 29, 2024 | 12:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)