facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BluSmart ने प्री-सीरीज बी फंडिंग में जुटाए 200 करोड़ रुपये, EV विस्तार को मिलेगा बल

Advertisement

इस रकम का इस्तेमाल परिचालन विस्तार और ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे और परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जाएगा।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:14 PM IST
EV expansion plans accelerate, efforts by cab service companies EV विस्तार योजनाओं में तेजी, कैब सेवा देने वाली कंपनियों की कवायद

गुरुग्राम की पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की राइड हेलिंग सेवा प्रदाता ब्लूस्मार्ट ने आज कहा कि उसने प्री-सीरीज बी फंडिंग का दौर सफलता के साथ पूरा कर लिया है और उसने 200 करोड़ रुपये (2.4 करोड़ डॉलर) जुटाए हैं। इस रकम का इस्तेमाल परिचालन विस्तार और ईवी चार्जिंग के बुनियादी ढांचे और परिसंपत्तियों के निर्माण में किया जाएगा।

रकम जुटाने के इस दौर में ज्यूरिख स्थित क्लाइमेट फाइनैंस फर्म रेस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स, क्रिकेटर एमएस धोनी के फैमिली ऑफिस और नैस्डैक में सूचीबद्ध ग्रीन एनर्जी क्षेत्र की फर्म रीन्यू के संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी सुमंत सिन्हा जैसे नए निवेशकों ने हिस्सा लिया।

कंपनी ने सार्वजनिक बयान में कहा कि इस दौर में मौजूदा निवेशकों और ब्लूस्मार्ट के संस्थापकों ने भी हिस्सा लिया। ब्लूस्मार्ट के सह-संस्थापक पुनीत गोयल ने कहा कि ब्लूस्मार्ट ईवी क्रांति का पूरा फायदा उठाने के लिए ऊर्जा के एकीकृत बुनियादी ढांचे, मोबिलिटी और प्रौद्योगिकी कंपनी बना रही है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement