facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bonus Issue: बोनस इश्यू की खबर के चलते Investment services देने वाली कंपनी के शेयर में तेजी

Advertisement

भारत की प्रमुख नॉन-बैंक वेल्थ सॉल्यूशन कंपनियों में से एक आनंद राठी वेल्थ ने तिमाही नतीजों से सभी को चौंका दिया।

Last Updated- January 09, 2025 | 6:12 PM IST
Bonus Share

आनंद राठी वेल्थ के शेयर सोमवार को झूम उठे। कंपनी के शेयर 3.08% की तेजी के साथ ₹3,960 पर बंद हुए। इस उछाल की वजह थी कंपनी की 13 जनवरी 2025 को होने वाली बोर्ड मीटिंग का ऐलान। इस बैठक में बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कंपनी ने यह जानकारी 8 जनवरी 2025 को बाजार बंद होने के बाद दी।

दमदार तिमाही नतीजे से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

भारत की प्रमुख नॉन-बैंक वेल्थ सॉल्यूशन कंपनियों में से एक आनंद राठी वेल्थ ने तिमाही नतीजों से सभी को चौंका दिया। जुलाई-सितंबर 2024 की तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 32.38% बढ़कर ₹76.11 करोड़ हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹57.49 करोड़ था।

कंपनी का ऑपरेशंस से राजस्व भी 32.80% बढ़कर ₹242.48 करोड़ पहुंच गया। इस शानदार प्रदर्शन ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया।

बोनस इश्यू पर टिकी नजरें

हाई और अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले क्लाइंट्स को सेवाएं देने वाली कंपनी अब 13 जनवरी को बोर्ड मीटिंग में बोनस इश्यू से जुड़ी घोषणा कर सकती है।

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement