facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Bonus shares: 1 पर 1 शेयर फ्री दे रही ये रियल्टी कंपनी, छह महीने में 105% उछला भाव, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने 9 दिसंबर 2024 को 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की थी।

Last Updated- January 22, 2025 | 6:14 PM IST
Bonus shares

मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए शानदार खबर दी है। कंपनी 1:1 बोनस शेयर देने जा रही है, यानी आपके पास जितने शेयर हैं, उतने ही और मिलेंगे। हालांकि, बुधवार को कंपनी के शेयर 3.33% गिरकर ₹220 पर बंद हुए। कंपनी का बाजार मूल्य ₹442.39 करोड़ तक पहुंच गया है।

बोनस शेयर की डिटेल्स

कंपनी के बोर्ड ने 9 दिसंबर 2024 को 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की थी।

कंपनी ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है, जिसके तहत 1 शेयर पर 1 अतिरिक्त बोनस शेयर जारी किया जाएगा। बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए रिकॉर्ड डेट 24 जनवरी 2025 तय की गई है। योग्य शेयरधारकों को ये बोनस शेयर 8 फरवरी 2025 तक उनके डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे।

बोनस शेयर क्या होता है?

बोनस शेयर कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को मुफ्त में दिए जाने वाले अतिरिक्त शेयर होते हैं। इसे कंपनी का एक तोहफा माना जा सकता है। जब कंपनी अच्छा मुनाफा कमाती है और अपने शेयरधारकों को नकद डिविडेंड देने की बजाय उन्हें शेयर के रूप में फायदा देना चाहती है, तो वह बोनस शेयर जारी करती है। अगर आपके पास कंपनी के 10 शेयर हैं और कंपनी 1:1 बोनस शेयर देती है, तो आपको 10 और शेयर मुफ्त में मिलेंगे।

बोनस शेयर जारी होने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत कम हो जाती है, क्योंकि कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन शेयरधारकों की कुल हिस्सेदारी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। लंबे समय में निवेशक बोनस शेयर से ज्यादा फायदा कमा सकते हैं, क्योंकि शेयर की संख्या बढ़ने से उनकी हिस्सेदारी बढ़ जाती है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी, “24 जनवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। जो भी शेयरधारक इस तारीख तक रजिस्टर्ड होंगे, उन्हें बोनस शेयर मिलेंगे।” बात करें कंपनी के स्टॉक की तो हाल ही में इसके शेयर जरूर करीब 4 फीसदी टूटे हैं लेकिन पिछले छह माह में इस स्टॉक का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसने 105 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - January 22, 2025 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement