Representative Image
सोलर ग्लास बनाने वाली कंपनी बोरोसिल रिन्यूएबल्स (Borosil Renewables) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 30.47 करोड़ रुपये रहा है।
मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 24.19 करोड़ रुपये था।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 406.19 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 171.37 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़ें : Bharat Forge Q2 Results: नेट प्रॉफिट 51.78% बढ़कर 214.87 करोड़ रुपये हुआ
कंपनी का खर्च आलोच्य तिमाही में 409.74 करेड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में 138.55 करोड़ रुपये था।