facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BPCL Q2 Results: भारत पेट्रोलियम को हुआ 8501 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा, रेवेन्यू में आई 9% की कमी

Advertisement

BPCL का ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 1.17 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 1.28 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया था।

Last Updated- October 27, 2023 | 8:43 PM IST
IOC, BPCL, HPCL ने बीते वित्त वर्ष में कमाया 81,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा, Petroleum Companies Profits: IOC, BPCL, HPCL earned record profit of Rs 81,000 crore in the last financial year

भारत की तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (FY24Q2) के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसने 8501 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 304 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।

अगर तिमाही आधार पर बात करें तो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही (FY24Q1) में कंपनी ने 10,644.30 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

बढ़ा रेवेन्यू

कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 9 फीसदी घटकर 1.17 लाख करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 1.28 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया था। कंपनी ने FY24Q1 में 1,28,263.56 रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया था।

कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू मार्जिन सितंबर तिमाही में 15.42 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 22.30 डॉलर प्रति बैरल था।

कैसा रहा आज का शेयर?

बता दें कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोशन के शेयर BSE पर आज 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 334.50 रुपये पर क्लोज हुए। वहीं, NSE पर कंपनी के शेयरों में 0.15 अंकों की गिरावट देखने को मिली। NSE पर आज कंपनी के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 334.85 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 7:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement