facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Brigade Group: चेन्नई में 8 हजार करोड़ रुपये लगाएगा ब्रिगेड ग्रुप

Advertisement

ग्रुप ने चेन्नई के ऐतिहासिक माउंट रोड के पास ब्रिगेड आइकन रेजिडेंस पेश करने की भी घोषणा की है।

Last Updated- June 12, 2024 | 9:48 PM IST
Brigade Group

रियल एस्टेट फर्म ब्रिगेड ग्रुप चेन्नई में 1.5 करोड़ वर्गफुट में फैले आवासीय, कार्यालय, खुदरा और आतिथ्य परियोजनाओं के लिए 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ग्रुप ने चेन्नई के ऐतिहासिक माउंट रोड के पास ब्रिगेड आइकन रेजिडेंस पेश करने की भी घोषणा की है।

आवासीय परियोजनाओं का सकल विकास मूल्य (जीडीवी) साल 2030 तक 13,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। कंपनी ने कहा कि ब्रिगेड आइकन शहरी जीवन में नए मादंड स्थापित करने के लिए आवासीय, खुदरा और कार्यालय खंड का मिश्रण पेश करेगा।

इस परियोजना की डिजाईन सिंगापुर की आर्किटेक्चर फर्म एसओजी डिजाइन ने तैयार किया है। ब्रिगेड आइकन का डिज़ाइन समकालीन होगा और चेन्नई की सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत को दर्शाएगा।

ब्रिगेड ग्रुप ने चेन्नई में 50 लाख वर्गफुट से अधिक आवासीय, कार्यालय, आतिथ्य और खुदरा परियोजनाएं तैयार की हैं। चेन्नई की वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इसकी प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। पेरुंगुडी की परियोजना में 90 फीसदी से अधिक स्थान पट्टे पर दिए गए हैं और इसमें प्रमुख किराएदार रहते हैं।

कंपनी की सभी खंडों में 1.5 करोड़ वर्गफुट से अधिक की परियोजनाएं संभावित हैं, जिसमें 1.2 वर्गफुट से अधिक हिस्सा आवासीय परिसरों के लिए है। वित्त वर्ष 2025 में ब्रिगेड ने चेन्नई में 30 लाख वर्गफुट से अधिक आवासीय परियोजनाएं और करीब 10 लाख वर्गफुट वाणिज्यिक परियोजनाओं शुरू करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement