facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिस्किट बनाने वाली कंपनी देगी हर शेयर पर 7500% डिविडेंड, Q4 में तगड़ी कमाई के बाद निवेशकों को मिला तोहफा

Advertisement

कंपनी के इस कदम से निवेशकों में उत्साह है, क्योंकि कंपनी ने न सिर्फ डिविडेंड का ऐलान किया, बल्कि अपने तिमाही नतीजों में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है।

Last Updated- May 09, 2025 | 5:54 PM IST
Britannia
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बिस्किट और डेयरी प्रोडक्ट्स की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 75 रुपये प्रति शेयर (7500%) के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। इसका मतलब है कि जिन शेयरों की फेस वैल्यू सिर्फ 1 रुपये है, उन पर निवेशकों को 75 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। यह ऐलान गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में किया गया। कंपनी की 106वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 11 अगस्त 2025 को होगी, और अगर डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो इसे तय समय सीमा के भीतर बांटा जाएगा।

ब्रिटानिया के इस कदम से निवेशकों में उत्साह है, क्योंकि कंपनी ने न सिर्फ डिविडेंड का ऐलान किया, बल्कि अपने तिमाही नतीजों में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। मार्च 2025 में खत्म हुई तिमाही (Q4) में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 4% बढ़कर 560 करोड़ रुपये रहा। यह एक्सपर्ट्स के अनुमान से भी ज्यादा है, जिन्होंने 513 करोड़ रुपये के मुनाफे की उम्मीद जताई थी। कंपनी की मशहूर मैरी गोल्ड बिस्किट और दूसरे प्रोडक्ट्स की मजबूत बिक्री ने इस बढ़त में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: घड़ी बनाने वाली Tata Group की कंपनी ने Q4 में कमाया ₹870 करोड़ का तगड़ा मुनाफा, 1100% के डिविडेंड का भी ऐलान

शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?

ब्रिटानिया के शेयरों ने भी बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 1.17% की बढ़त के साथ 5,454 रुपये पर बंद हुए। 

एनडीटीवी प्रोफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बात एक्सपर्ट की की राय की करें तो 39 में से 23 ने शेयर को ‘खरीदने’ की सलाह दी है, 9 ने ‘होल्ड’ करने को कहा और 7 ने ‘बेचने’ की सिफारिश की। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, अगले 12 महीनों के लिए औसत टारगेट प्राइस मौजूदा कीमत से 1.2% कम है, जो थोड़ा जोखिम दिखाता है। फिर भी, कंपनी का मजबूत प्रदर्शन और डिविडेंड का ऐलान निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा है।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement