कंपनियां

BSE ने Kamala Kantharaj को मुख्य नियामक अधिकारी किया नियुक्त, 1 जुलाई से पदभार संभाला

बीएसई ने कंथाराज के स्थान पर 1 जुलाई, 2023 से खुशरो बुलसारा (Khushro Bulsara) को कंपनी का चीफ रिस्क ऑफिसर नियुक्त किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 2:17 PM IST

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) ने कमला कंथाराज (Kamala Kantharaj) को कंपनी का मुख्य नियामक अधिकारी (CRO) नियुक्त किया है। बीएसई लिमिटेड (BSE Limited) ने कंपनी के निदेशकों और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों में कई बदलावों की घोषणा की है। कमला कंथाराज ने 1 जुलाई से मुख्य नियामक अधिकारी का पदभार संभाल लिया है।

कंथाराज को नीरज कुलश्रेष्ठ की जगह पर नियुक्त किया गया है जिन्होंने हाल ही में अपना इस्तीफा दिया है।

वहीं, बीएसई ने कंथाराज के स्थान पर 1 जुलाई, 2023 से खुशरो बुलसारा (Khushro Bulsara) को कंपनी का चीफ रिस्क ऑफिसर नियुक्त किया है।

इसके अलावा, चीफ टेक्नॉलिजी ऑफिसर सुभाष केलकर को 1 जुलाई, 2023 से कंपनी के मुख्य सूचना अधिकारी के रूप में फिर से कमान संभालेंगे, क्योंकि केरसी तवाडिया (Kersi Tavadia) 30 जून, 2023 को पद से रिटायर्ड हो गए थे।

एक और अलग फाइलिंग में, बीएसई ने कहा कि वह शेयर बायबैक पर विचार करने के लिए 6 जुलाई, 2023 को बोर्ड बैठक आयोजित करेगा।

बता दें कि शेयर बायबैक प्रस्ताव की घोषणा के बाद बीएसई की कीमत 6 फीसदी से अधिक उछल गई।

सुबह 11:50 बजे, बीएसई पर शेयर 5.41% बढ़कर ₹641.50 पर कारोबार कर रहे थे।

First Published : July 3, 2023 | 2:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)