कंपनियां

Byju’s के कर्मचारियों को मिली मार्च की सैलरी! CEO रवींद्रन ने पेमेंट के लिए लिया पर्सनल लोन

एक सूत्र ने कहा, ‘‘ इस महीने वेतन का भुगतान करने के लिए Byju रवींद्नन ने व्यक्तिगत ऋण जुटाया। इसकी वजह यह है कि राइट इश्यू का पैसा अब भी विदेशी निवेशकों ने रोक रखा है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- April 22, 2024 | 3:31 PM IST

शिक्षण प्रौद्योगिकी मंच बायजू का संचालन करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न ने अपने कर्मचारियों को मार्च महीने के आंशिक वेतन का भुगतान किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि आर्थिक संकट से गुजर रही कंपनी थिंक एंड लर्न के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने कर्मचारियों के मार्च के वेतन का भुगतान करने के लिए अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कर्ज उठाया है।

आंशिक वेतन भुगतान पर 25-30 करोड़ रुपये के बीच खर्च होने का अनुमान है।

कर्मचारियों के खाते में शनिवार 20 अप्रैल को वेतन जमा किया गया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘ इस महीने वेतन का भुगतान करने के लिए रवींद्नन ने व्यक्तिगत ऋण जुटाया। इसकी वजह यह है कि राइट इश्यू का पैसा अब भी विदेशी निवेशकों ने रोक रखा है।’’ सूत्र ने कहा, ‘‘शिक्षकों और सबसे कम वेतन वाले कर्मचारियों को 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है।’’

बायजू पिछले साल से ही लगातार आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है। इस दौरान उसके कई निवेशक भी अलग हो गए हैं और कंपनी की तरफ से जारी राइट इश्यू भी सवालों के घेरे में आ गया।

First Published : April 22, 2024 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)