Byju's New CTO Jiny Thattil
शिक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी कंपनी Byju’s ने इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिनी थाटिल को अपना मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है। थाटिल ने अनिल गोयल का स्थान लिया।
गोयल तीन वर्ष तक मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के पद पर सेवा देने के बाद कंपनी छोड़ रहे हैं।
Byju’s इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्जुन मोहन ने कहा, ‘‘ हमें बायजू के सीटीओ के रूप में जिनी थाटिल को पदोन्नत करते हुए खुशी हो रही है।
उनका व्यापक अनुभव व नेतृत्व कौशल उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाता है ..’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अनिल गोयल का उनके अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।’’