कंपनियां

कनाडा सरकार ने कम कर भुगतान को लेकर Infosys पर 82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

Infosys ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘31 दिसंबर, 2020 को समाप्त वर्ष के लिए कर्मचारी स्वास्थ्य कर के कथित कम भुगतान पर जुर्माना लगाया गया है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- May 14, 2024 | 10:17 AM IST

कनाडा सरकार ने कर्मचारी स्वास्थ्य कर मद में कथित कम भुगतान के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस पर 1.34 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग 82 लाख रुपये) से अधिक का जुर्माना लगाया है।

कंपनी पर यह जुर्माना वर्ष 2020 के लिए लगाया गया है। इन्फोसिस को इस बारे में नौ मई को कनाडा के वित्त मंत्रालय से एक आदेश मिला। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘31 दिसंबर, 2020 को समाप्त वर्ष के लिए कर्मचारी स्वास्थ्य कर के कथित कम भुगतान पर जुर्माना लगाया गया है।’’

सूचना के अनुसार, कंपनी पर 1,34,822.38 कनाडाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इससे कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

First Published : May 14, 2024 | 10:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)