कंपनियां

CARE Ratings Q4 Results: चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 35 प्रतिशत बढ़ा

CARE Ratings Q4 Results: कंपनी ने गुरुवार देर शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय 2023-24 की चौथी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 88.5 करोड़ रुपये रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 10, 2024 | 11:55 AM IST

CARE Ratings Q4 Results: घरेलू रेटिंग एजेंसी केअर रेटिंग्स का एकल आधार पर शुद्ध लाभ मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में 35 प्रतिशत उछलकर 34.8 करोड़ रुपये रहा। केअर रेटिंग्स का इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 25.9 करोड़ रुपये था। कंपनी ने गुरुवार देर शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय 2023-24 की चौथी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 88.5 करोड़ रुपये रही।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में केयर रेटिंग्स का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 119.4 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 330 करोड़ रुपये रही। केअर रेटिंग्स के निदेशक मंडल ने 11 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। कुल मिलाकर कंपनी ने 2023-24 के लिए 18 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की है।

First Published : May 10, 2024 | 11:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)