facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निगरानी एजेंसियों को नियुक्त कर सकता है CCI

Advertisement

इन निगरानी एजेंसियों में लेखा फर्म, प्रबंधन परामर्शदाता या अन्य व्यावसायिक संगठन या चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी या लागत लेखाकार हो सकते हैं।

Last Updated- September 18, 2024 | 11:11 PM IST
CCI issues new rules for merger, approval required for companies with turnover of more than Rs 500 crore CCI ने विलय के लिए जारी किए नए नियम, 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार वाली कंपनियों के लिए मंजूरी जरूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) अपने फैसलों के लागू होने पर नजर रखने के लिए निगरानी एजेंसियों को नियुक्त कर सकता है। सामान्य विनियम 2024 के अनुसार विलय और अधिग्रहण, प्रतिबद्धता और निपटान से संबंधित फैसलों के लागू होने की ये एजेंसियां निगरानी कर सकती हैं। इन निगरानी एजेंसियों में लेखा फर्म, प्रबंधन परामर्शदाता या अन्य व्यावसायिक संगठन या चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी या लागत लेखाकार हो सकते हैं।

मंगलवार को जारी नए विनियम के अनुसार, ‘जब आयोग को लगता है कि अधिनियम की धारा 31 या धारा 48ए या धारा 48 बी या किसी अन्य प्रावधान के आधार पर पारित आदेशों के लागू होने की निगरानी करने की आवश्यकता है तो आयोग उपयुक्त शर्तों व स्थितियों के आधार पर क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए एजेंसी को नियुक्त कर सकता है।’

धारा 48 ए और 48 बी क्रमश: प्रतिबद्धता और निपटान से संबंधित हैं। धारा 31 विलय और अधिग्रहण के आदेशों से संबंधित है। संशोधित विनियमों के अनुसार निगरानी एजेंसियों को किसी भी गैर-कार्यान्वयन या गैर-अनुपालन के बारे में सीसीआई को सूचित करना होगा तथा गोपनीयता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

विनियमों में कुछ सीमाओं का भी प्रावधान है – यदि कार्रवाई के कारण की तारीख से तीन वर्ष के भीतर कोई सूचना दी जाती है, तो उसके साथ विलंब के लिए माफी का आवेदन भी संलग्न करना होगा। सूचना की विषय-वस्तु को सत्यापित करने के लिए एक हलफनामा भी अनिवार्य है।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement