कंपनियां

CG Power Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 18% बढ़कर 241.24 करोड़ रुपये हुआ

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 2,260.67 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 1,896.15 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 24, 2024 | 2:34 PM IST

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CG Power and Industrial Solutions) का चालू वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 241.24 करोड़ रुपये हो गया।

बीएसई (BSE) को दी गई सूचना के अनुसार, पिछले साल अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 203.84 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 2,260.67 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल समान अवधि में यह 1,896.15 करोड़ रुपये थी।

First Published : July 24, 2024 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)