कंपनियां

सीआईपीएल को ONGC से मिला ₹125 करोड़ का आर्डर, साइबर सुरक्षा मजबूत करने पर फोकस

कॉरपोरेट इन्फोटेक ने कहा कि कंपनी एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल कर डिजिटल संचालन को बेहतर बनाएगी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत करेगी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 16, 2026 | 3:10 PM IST

टेक्नीकल सोल्यूशन प्रोवाइडर कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड को सरकारी तेल और गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन से लगभग 125 करोड़ रुपये का आर्डर मिला है। यह आर्डर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित तकनीक के जरिये कंपनी की आईटी व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए दिया गया है।

ठेके के तहत देशभर में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन के 47 स्थानों पर आईटी स्ट्रक्चर की देखभाल, ऑपरेशन, डिजिटलीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जाएगा। यह काम पूरे देश में लागू होगा और इसे तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।

Also Read: माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में सुधार के संकेत, लेकिन बिहार बिल और चुनाव बढ़ा सकते हैं चिंता

कंपनी ने क्या कहा?

कॉरपोरेट इन्फोटेक ने कहा कि कंपनी एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल कर डिजिटल संचालन को बेहतर बनाएगी और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रक्चर की सुरक्षा को मजबूत करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि यह साझेदारी केवल ढांचा सुधारने तक सीमित नहीं है। बल्कि एआई आधारित डिजिटलीकरण के जरिये इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को ज्यादा सुरक्षित, मजबूत और कुशल बनाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि निगरानी प्रणाली, पहले से खराबी का अनुमान लगाने वाली व्यवस्था और ऑटोमैटिक तकनीक के इस्तेमाल से महत्वपूर्ण प्रणालियों की एफ़िश्यंसी और क्रेडिबिलिटी बढ़ाई जाएगी।

परियोजना के तहत कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन को सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार सूचना प्रौद्योगिकी ढांचा उपलब्ध कराएगी और उसकी देखभाल भी करेगी। इस काम के लिए देशभर में 47 स्थानों पर 450 से अधिक विशेषज्ञ कर्मचारी काम पर लगाए जाएंगे ताकि चौबीसों घंटे सहयोग और संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

First Published : March 16, 2026 | 3:09 PM IST