facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla Q2 Results: दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 17 प्रतिशत बढ़कर 1303 करोड़ रुपये

Advertisement

सिप्ला ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 7,051 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- October 29, 2024 | 6:10 PM IST
Cipla Q3 Results: Profit up 7% to Rs 808 crore

Cipla Q2 Results: फार्मा कंपनी सिप्ला का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 1,303 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 1,115 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सिप्ला ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 7,051 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6,490 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वैश्विक) उमंग वोहरा ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में राजस्व सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ा….’’ वोहरा ने कहा कि कंपनी का उपभोक्ता स्वास्थ्य कारोबार सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि उभरते बाजारों और यूरोप में बाजार केंद्रित रणनीति के दम पर कंपनी ने 18 प्रतिशत की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की।

Advertisement
First Published - October 29, 2024 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement