facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC और HDFC Bank के मर्जर के करीब मिलेगी मांगी गई छूट पर स्पष्टता

Advertisement

इस साल जुलाई में एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक का विलय पूरा होने की उम्मीद

Last Updated- March 19, 2023 | 8:36 PM IST
HDFC Bank

एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक ने अपने विलय के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से मांगी छूट पर केंद्रीय बैंक फैसला ले सकता है क्योंकि विलय की तारीख करीब आ रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले साल अप्रैल में विलय का ऐलान करने वाले एचडीएफसी द्वय को पिछले हफ्ते नैशनल कंपनी लॉ ​ट्रिब्यूनल से मंजूरी मिल गई, जो तय समय में इस सौदे को पूरा करने के लिहाज से अहम मील का पत्थर है।

दोनों इकाइयों के प्रबंधन ने कहा था कि विलय में 15 से 18 महीने लगेंगे। चूंकि ज्यादातर अहम मंजूरी मिल चुकी है, ऐसे में इन इकाइयों को अब उम्मीद है कि विलय इस साल जुलाई में पूरा हो जाएगा। निवेशक व अन्य हितधारक एक अहम मसले पर नजरें जमाए हुए हैं और वह है क्षमता (फॉरबियरेंस) पर नियामक की राय।

एचडीएफसी बैंक आरबीआई से अनुरोध किया है कि सांविधिक तरलता अनुपात (statutory liquidity ratio- SLR) और नकद आरक्षी अनुपात (cash reserve ratio- CRR) के अलावा प्राथमिकता क्षेत्र को उधारी (priority sector lending- PSL) के मामले में मानकों को चरणबद्ध रूप से पूरा करने की इजाजत दी जाए।

इसके अलावा बैंक ने कुछ निश्चित परिसंपत्तियों व देनदारी और कुछ सहायकों के मामले में ग्रैंडफादरिंग की भी चरणबद्ध‍ इजाजत मांगी है।

बैंक ने आरबीआई से कहा है कि सीआरआर, एसएलआर और पीएसएल (एचडीएफसी के मामले में) के अनुपालन के लिए उसे दो से तीन साल का वक्त दिया जाए।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के ऊपर बैंकों की तरह सीआरआर, एसएलआर और प्राथमिकता क्षेत्र को उधारी को लेकर कोई दायित्व नहीं है।

एक सूत्र ने कहा, आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इसका अभास नहीं देगा कि फॉरबियरेंस के मामले में उसका क्या विचार है। यह शायद विलय की तारीख के आसपास हो सकता है।

एचडीएफसी बैंक नियामकीय छूट पर निर्भर नहीं है क्योंकि उसने भारी-भरकम जमाओं का अनुमान लगाया है ताकि एचडीएफसी बैंक की परिसंपत्ति का विलय एचडीएफसी बैंक के साथ होने पर वह आसानी से सीआरआर-एसएलआर की अनिवार्यताएं पूरी कर सके।

एचडीएफसी की 5 लाख करोड़ रुपये की उधारी विलय के बाद एचडीएफसी बैंक के 14 लाख करोड़ रुपये के आंकड़ों से जुड़ जाएगी।

एचडीएफसी बैंक हर तिमाही एक लाख करोड़ रुपये की देनदारी जोड़ने का लक्ष्य लेकर कर चल रहा है, जिसे शाखाओं के भारी विस्तार से सहारा मिलेगा। अगर नियामकीय फॉरबियरेंस मिलती है तो यह उसके लिए काफी बेहतर होगा। सूत्रों ने ये बातें कही।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 8:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement