कंपनियां

Coal India : सितंबर में कोल इंडिया का उत्पादन 12.6% बढ़कर 5.14 करोड़ टन पर पहुंचा

अप्रैल-सितंबर की अवधि में महारत्न कंपनी कोल इंडिया का कोयला उठाव भी 8.6 प्रतिशत बढ़कर 36.07 करोड़ टन हो गया।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 02, 2023 | 1:47 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (CIL) का कोयला उत्पादन सितंबर में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 5.14 करोड़ टन पर पहुंच गया। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 4.57 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

BSE को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में उसका उत्पादन 11.3 प्रतिशत बढ़कर 33.29 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 29.9 करोड़ टन था। सितंबर में CIL का कोयला उठाव 12.6 प्रतिशत बढ़कर 5.51 करोड़ टन रहा, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 4.89 करोड़ टन था।

अप्रैल-सितंबर की अवधि में महारत्न कंपनी का कोयला उठाव भी 8.6 प्रतिशत बढ़कर 36.07 करोड़ टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 33.2 करोड़ टन था। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

First Published : October 2, 2023 | 1:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)