कंपनियां

Coal India Q1 Results: सबसे बड़ी कोल माइनिंग कंपनी का नेट मुनाफा 10 प्रतिशत घटा, बढ़ी इनकम

Coal India का खर्च 11.67 प्रतिशत बढ़कर 26,785.68 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 23,985.31 करोड़ रुपये था

Published by
भाषा   
Last Updated- August 08, 2023 | 6:14 PM IST

कोल इंडिया लि. (CIL) का एकीकृत शुद्ध लाभ (consolidated net profit) चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 10 प्रतिशत घटकर 7,941.40 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम रहा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने 8,834.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इनकम में भी हुई बढ़ोतरी

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय चार प्रतिशत बढ़कर 37,521.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 36,086.65 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च 11.67 प्रतिशत बढ़कर 26,785.68 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 23,985.31 करोड़ रुपये था।

कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली कोल इंडिया देश में कोयले की प्रमुख उत्पादक एवं आपूर्तिकर्ता है।

First Published : August 8, 2023 | 6:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)