कंपनियां

Coal India Q2 results : नेट प्रॉफिट 12.5% बढ़कर 6,799 करोड़ रुपये हुआ

देश में कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 10, 2023 | 6:05 PM IST

Coal India Q2 results : सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12.5 प्रतिशत बढ़कर 6,799.77 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 6,043.55 करोड़ रुपये था।

कोल इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में एकीकृत बिक्री बढ़कर 29,978.01 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 27,538.59 करोड़ रुपये थी। देश में कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

 

First Published : November 10, 2023 | 6:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)