कंपनियां

Coal India की बिजली सेक्टर को कोयले की सप्लाई पहली छमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़ी

गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में बिजली की मांग भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 02, 2023 | 6:53 PM IST

पब्लिक सेक्टर की कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 29.48 करोड़ टन रही। महारत्न कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में बिजली की मांग भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने एक बयान में कहा कि आपूर्ति की गई कोयले की कुल मात्रा इस अवधि के लिए अनुमानित 29.3 करोड़ टन से 18 लाख टन अधिक थी।

बयान में कहा गया कि आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.4 प्रतिशत या 97 लाख टन अधिक थी। कंपनी ने कहा कि अगर लॉजिस्टिक को आसान बनाया गया होता और कुछ उपभोक्ताओं ने खपत को नियंत्रित नहीं किया होता तो आपूर्ति अधिक हो सकती थी।

कोयला देश में बिजली उत्पादन का सबसे बड़ा स्रोत है और कोल इंडिया भारत में 80 प्रतिशत से अधिक कोयले का उत्पादन करती है।

First Published : October 2, 2023 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)