facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Coca Cola sales: मॉनसून से कोका कोला की बिक्री पर असर

Advertisement

ब्राजील, फिलीपींस और जापान से होने वाली वृद्धि चीन, मैक्सिको और तुर्किये में आई गिरावट से कम पड़ गई।

Last Updated- October 23, 2024 | 10:02 PM IST
Coca-Cola India

पेय पदार्थ की प्रमुख वैश्विक कंपनी कोका कोला ने उभरते बाजारों में मंदी का संकेत दिया है। कंपनी ने कहा कि 27 सितंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में भारत के कई राज्यों में भारी मॉनसून के कारण उसकी बिक्री पर असर पड़ा है। निवेशकों को तिमाही के नतीजे बताने के दौरान कोका कोला कंपनी के मुख्य कार्य अधिकारी जेम्स क्विंसी ने कहा, ‘इस बार भारत के अधिकतर राज्यों में झमाझम मॉनसून रहा जिससे हमारी मात्रात्मक वृद्धि प्रभावित हुई।’

मगर क्विंसी ने कहा कि अच्छे मॉनसून से देश में खेती की उपज बढ़ती है। अटलांटा की कंपनी के यूनिट केस वॉल्यूम में एक फीसदी की गिरावट आई। ब्राजील, फिलीपींस और जापान से होने वाली वृद्धि चीन, मैक्सिको और तुर्किये में आई गिरावट से कम पड़ गई।

इस बीच, एशिया प्रशांत क्षेत्र में यूनिट केस वॉल्यूम में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि कोका कोला में वृद्धि पानी, खेल, कॉफी और चाय, जूस, डेरी और पौध आधारित पेय पदार्थों में ज्यादा गिरावट आई।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement