कंपनियां

कोफोर्ज ने अपना AI मंच ‘Coforge Quasar’ लॉन्च किया

‘कोफोर्ज क्वासर’ पर 100 से अधिक एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफसे) सेट पहले से उपलब्ध हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 24, 2023 | 1:42 PM IST

आईटी कंपनी कोफोर्ज (Coforge) ने उद्यम में एआई क्षमताओं के निर्माण के लिए एक जेन एआई मंच ‘कोफोर्ज क्वासर’ (Coforge Quasar) पेश किया। गुरुवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘कोफोर्ज क्वासर’ पर 100 से अधिक एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफसे) सेट पहले से उपलब्ध हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक सुधीर सिंह ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) अपनी संज्ञानात्मक और उत्पादक क्षमताओं के साथ, ग्राहक सेवा, संचालन, अनुसंधान, बिक्री तथा विपणन, वित्त और मानव संसाधन सहित किसी संगठन के हर हिस्से में क्रांति लाने की क्षमता रखता है।

यह भी पढ़ें : Vedanta News: वेदांता ने अपनी सब्सिडयरी कंपनी के गिरवी शेयर छुड़ाए, एक्शन में स्टॉक

First Published : August 24, 2023 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)