कंपनियां

Colliers India ने बादल याग्निक को नया सीईओ किया नियुक्त

Colliers India की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ बादल याग्निक को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) नियुक्त किया गया है।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- August 17, 2023 | 11:47 AM IST

रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया (Colliers India) ने तत्काल प्रभाव से बादल याग्निक को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की गुरुवार को घोषणा की। रमेश नायर ने मार्च में कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।

नायर जुलाई 2021 से कोलियर्स इंडिया के सीईओ थे। सैंकी प्रसाद वर्तमान में कोलियर्स इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। कोलियर्स इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ बादल याग्निक को तत्काल प्रभाव से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) नियुक्त किया गया है।’’

यह भी पढ़ें : US निवेशक GQG ने Adani Power में खरीदी 8 फीसदी हिस्सेदारी

याग्निक के सोशल मीडिया खाते पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह कुशमैन एंड वेकफील्ड में प्रबंध निदेशक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

कोलियर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन केनी ने कहा, ‘‘ हम इससे काफी खुश हैं कि वह हमारे तेजी से बढ़ते भारतीय कारोबार को अगले चरण में ले जाने के लिए अपने कौशल व अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।’’

First Published : August 17, 2023 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)