facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले वित्त वर्ष में वा​णि​ज्यिक वाहन बिक्री पड़ सकती है मंद

Advertisement

वाणिज्यिक वाहन उद्योग वित्त वर्ष 24 का समापन दो से पांच प्रतिशत की बिक्री वृद्धि के साथ करेगा, लेकिन वित्त वर्ष 25 के दौरान इसमें चार से सात प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

Last Updated- February 25, 2024 | 11:16 PM IST
Commercial Vehicle industry

देश में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान घटने की आशंका है क्योंकि यह क्षेत्र नरमी के दौर में प्रवेश कर रहा है। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार इस बात के आसार हैं कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग वित्त वर्ष 24 का समापन दो से पांच प्रतिशत की बिक्री वृद्धि के साथ करेगा, लेकिन वित्त वर्ष 25 के दौरान इसमें चार से सात प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग्स) शमशेर दीवान ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग की मांग में बार-बार उतार-चढ़ाव होता रहता है। तीन साल तेजी का चक्र रहता है और उसके बाद दो साल गिरावट का चक्र होता है।

दीवान ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हमें वित्त वर्ष 25 में वाणिज्यिक वाहनों की मांग में बड़े स्तर पर नरमी के आसार दिख रहे हैं, खास तौर पर मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएचसीवी) और हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) के लिए। डीलरों के पास बिना बिके वाहनों की संख्या पहले से ही अधिक है।’

दीवान ने कहा कि वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही के दौरान मांग में नरमी आएगी, क्योंकि वाहन बेड़े के परिचालक ऑर्डर देने से पहले खर्च पर चुनाव के असर का आकलन करने के लिए इंतजार करेंगे। हाल ही में वाणिज्यिक वाहनों की मांग बढ़ाने वाला सरकारी खर्च चुनाव के आसपास धीमा पड़ जाएगा, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मॉनसून के बाद मांग बढ़ने की उम्मीद है। ऑटोमोटिव ओरिजनल इक्विपमेंट के विनिर्माता इससे सहमत दिख रहे हैं।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक वाहन कारोबार प्रमुख) गिरीश वाघ ने कहा, ‘तीसरी तिमाही के दौरान सरकार के खर्च में कुछ गिरावट आई है। पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का भी कुछ असर पड़ा है। इसलिए ऐसी संभावना है कि चौथी तिमाही में वृद्धि कुछ प्रभावित होगी।’

वाघ ने कहा, ‘आम चुनाव के चलते अगले साल की पहली तिमाही कुछ नरम रहेगी और उससे अगली तिमाही पर भी ऐसा ही असर देखने को मिलेगा। लेकिन यह आम बात है। जब भी आम चुनाव होते हैं तो उनका प्रभाव तीन से छह महीने तक दिखाई देता है।’

पिछले सप्ताह अशोक लीलैंड के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘चुनाव के दौरान कुछ मंदी आ सकती है, लेकिन वाणिज्यिक वाहन उद्योग बहुत मजबूत स्थिति में है। इसलिए चुनाव बाद अर्थव्यवस्था ठोस तरीके से वृद्धि करेगी। नतीजतन हम अपने सेगमेंट में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - February 25, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement