facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं

Advertisement

मंत्रालय की क्षेत्रीय टीम एडटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Byju’s के खातों और कंपनी कानून से जुड़ी चूकों की जांच कर रही है।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:26 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

कंपनी मामलों के मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को बैजूस मामले की जांच में तेजी लाने और जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की क्षेत्रीय टीम एडटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के खातों और कंपनी कानून से जुड़ी चूकों की जांच कर रही है।

इस पर प्रतिक्रया करते हुए बैजूस ने कहा कि कंपनी को समय-समय पर सूचना और दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाता रहा है और हमने मंत्रालय को दस्तावेजों के साथ सभी आवश्यक प्रतिक्रियाओं के साथ पूरा सहयोग किया है।

जुलाई, 2023 में मंत्रालय ने हैदराबाद में क्षेत्रीय निदेशक के कार्यालय को बेंगलूरु में पंजीकृत कंपनी थिंक ऐंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के तहत बैजूस का संचालन करने वाली इस इकाई की जांच करने को कहा था।

अपनी वित्तीय रिपोर्ट जमा करने में 22 महीने की देरी के कारण एडटेक कंपनी के वित्तीय खुलासे भी भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की जांच के दायरे में आ गए थे। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने भी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी।

बैजूस की ऑडिटर कंपनी डेलॉयट हैस्किंस ऐंड सेल्स ने भी ने कंपनी के संवैधानिक ऑडिटर से इस्तीफा दे दिया था। 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए ऑडिट किए गए वित्तीय विवरण प्रस्तुत करने में कंपनी के ज्यादा देर करने पर उसने ऑडिट का काम छोड़ दिया था।

बैजूस का मूल्यांकन भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22 अरब डॉलर से घटकर करीब 10 फीसदी रह गया है। कंपनी को अपने उन निवेशकों के भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है जो इसके प्रबंधकीय ढांचे में बदलाव लाना चाहते हैं और इसके संस्थापक बैजू रवींद्रन को भी मुख्य कार्य अधिकारी के पद से हटाना चाहते हैं।
फिलहाल कंपनी के बोर्ड में रवींद्रन, उनकी पत्नी दिव्या गोकुलनाथ और उनके भाई ऋजु रवींद्रन हैं।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement