कंपनियां

हिंदी सीखने की लगी होड़, Duolingo पर सीख रहे 84 लाख लोग

ग्लोबल स्तर पर, पुर्तगाली को पछाड़कर हिंदी प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा सीखी जाने वाली भाषाओं की लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंच गई है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 17, 2023 | 4:41 PM IST

एक लोकप्रिय लैंग्वेज-लर्निंग प्लेटफॉर्म, Duolingo ने बताया है कि दुनिया भर में 84 लाख लोग ऐप पर हिंदी सीख रहे हैं। हिंदी लैंग्वेज कोर्स 2018 में Duolingo पर शुरू किया गया था और यह दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ती भाषाओं में से एक के रूप में उभरा है।

अंग्रेजी के बाद, हिंदी भारत में सीखने वालों के बीच सबसे पॉपुलर भाषा है। फ़्रेंच, कोरियाई और स्पैनिश क्रमशः टॉप 5 भाषाओं में से हैं जिन्हें भारतीय मौजूदा समय में Duolingo पर सीख रहे हैं। ग्लोबल स्तर पर, पुर्तगाली को पछाड़कर हिंदी प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा सीखी जाने वाली भाषाओं की लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंच गई है।

डुओलिंगो के कंट्री मार्केटिंग मैनेजर करणदीप सिंह कपानी ने कहा, हिंदी की लोकप्रियता भारत के हिंदी भाषी राज्यों और शहरों में बसने वाले लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से यहां बसने वाली आबादी के कारण हो सकती है। कंपनी की ओर से बताया गया एक और कारण देश में बढ़ता पर्यटन भी हो सकता है।

 

First Published : July 17, 2023 | 4:41 PM IST