कंपनियां

CredGenics ने 2,800 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर निवेशकों से 414 करोड़ रुपये जुटाए

क्रेडजेनिक्स (CredGenics ) ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में टैंगलिन वेंचर्स और बीम्स फिनटेक फंड ने भी भाग लिया।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 09, 2023 | 12:12 PM IST

वित्तीय प्रौद्योगिकी (Fintech) स्टार्टअप CredGenics ने वेस्टब्रिज कैपिटल और एस्सेल समेत विभिन्न निवेशकों से पांच करोड़ डॉलर या 414 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

क्रेडजेनिक्स ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्तपोषण के इस दौर में टैंगलिन वेंचर्स और बीम्स फिनटेक फंड ने भी भाग लिया।

कंपनी ने कहा कि उसने यह राशि 34 करोड़ डॉलर या 2,800 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर जुटाई है। यह पिछले वित्तपोषण दौर के मूल्यांकन की तुलना में तीन-चार गुना अधिक है। क्रेडजेनिक्स ने कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल उत्पाद नवोन्मेषण, अंतरराष्ट्रीय विस्तार और अन्य बीएफएसआई उद्योग क्षेत्रों में पैठ जमाने के लिए करेगी।

CredGenics के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ऋषभ गोयल ने बयान में कहा,‘‘हमारे दृष्टिकोण के प्रति समर्थन के लिए हम अपने मौजूदा निवेशकों का आभार जताते हैं। उनके सहयोग से हम वैश्विक विस्तार के अपने मिशन पर आगे बढ़ पाएंगे और देश की वित्तीय वृद्धि में योगदान दे सकेंगे।’’

ये भी पढ़ें : NCLT पहुंची Walmart, Flipkart का घाटा खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहती है कंपनी

First Published : August 9, 2023 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)