facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बेहद सस्ता सामान बिकने से बंद हो जाएंगी करोड़ों दुकानें, ई-कॉमर्स में तेज वृद्धि चिंता की बात: पीयूष गोयल

Advertisement

मंत्री ने एमेजॉन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की निवेश नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके घाटे की भरपाई पेशेवरों और शीर्ष वकीलों को मोटे भुगतान के जरिये की जाती है।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:00 PM IST
निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टार्टअप पर से Angel Tax हटाया गया: पीयूष गोयल, Angel Tax removed from startups to attract investors: Piyush Goyal
Representative Image

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों की कम कीमत पर सामान बेचने की नीति और इस क्षेत्र की तेज वृद्धि फक्र करने की नहीं बल्कि फिक्र करने की बात है क्योंकि इससे आम खुदरा क्षेत्र में रोजगार घट सकते हैं। यह बात वा​णिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कही। उन्होंने माना कि ई-कॉमर्स जरूरी है, लेकिन जोर देकर कहा कि इस क्षेत्र से होने वाले नफे-नुकसान को ध्यान में रखते हुए सोचना होगा कि यह ज्यादा संगठित तरीके से क्या भूमिका निभा सकता है।

गोयल ने ‘भारत में रोजगार एवं उपभोक्ता कल्याण पर ई-कॉमर्स का शुद्ध प्रभाव’ नाम की रिपोर्ट जारी करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबारी मॉडल पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘क्या ई-कॉमर्स की तेज वृद्धि के साथ हम बड़ा सामाजिक व्यवधान पैदा करने जा रहे हैं? मुझे इसमें गर्व महसूस नहीं होता कि 10 साल बाद हमारा आधा बाजार ई-कॉमर्स नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगा। यह चिंता की बात है।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 से 2030 तक ई-कॉमर्स 27 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा। गोयल ने कहा कि ऐसी वृद्धि का साफ मतलब है कि 4 साल में ई-कॉमर्स का आकार दोगुना हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी तेज रफ्तार है, जो अहम होने के साथ चिंताजनक भी है।

मंत्री ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक्स एवं परिधान जैसे अधिक मार्जिन वाले उत्पादों पर छूट देकर छोटे खुदरा कारोबारियों का हिस्सा खा रही हैं। इससे शहरों में 1 करोड़ से अ​धिक खुदरा दुकानों और देश भर में 10 करोड़ से अ​धिक खुदरा कारोबारियों पर असर पड़ेगा।

गोयल ने कहा, ‘मैं ई-कॉमर्स को खत्म करने की बात नहीं कर रहा हूं। वह तो रहेगा मगर हमें उसकी भूमिका के बारे में काफी सावधानी और सतर्कता के साथ सोचना होगा। क्या कम से कम कीमत पर सामान बेचना देश के लिए अच्छा है?’

मंत्री ने एमेजॉन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की निवेश नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके घाटे की भरपाई पेशेवरों और शीर्ष वकीलों को मोटे भुगतान के जरिये की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘ जब एमेजॉन भारत में 1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा करती है तो हम जश्न मनाते हैं। मगर हम भूल जाते हैं कि ये अरबों डॉलर भारतीय अर्थव्यवस्था की बड़ी सेवा या निवेश के लिए नहीं आ रहे हैं। कंपनी को उस साल 1 अरब डॉलर का घाटा हुआ था और उस घाटे की भरपाई करनी थी।’

गोयल ने कहा, ‘और वह घाटा कैसे हुआ? उन्होंने पेशेवरों को 1,000 करोड़ रुपये चुकाए। अगर आप सभी नामी वकीलों को इस बात के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं कि कोई आपके खिलाफ मुकदमा नहीं लड़ सके तो साल में 6,000 करोड़ रुपये का घाटा क्यों हो रहा है? आपको ऐसा नहीं लगता कि इसकी वजह प्रतिस्पर्द्धियों से बहुत कम कीमत पर सामान बेचना हो सकती है? उन्हें बिजनेस टु कॉमर्स (बी2सी) की इजाजत नहीं है।’

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement