facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Daikin India एक अरब डॉलर की कंपनी बनी, तीन साल में कारोबार दोगुना होने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 9:57 PM IST
Mitsubishi to set up AC plant in Tamil Nadu, to invest Rs 1,891 crore
BS

एयर कंडीशनर (AC) कंपनी दाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया (Daikin India) ने वित्त वर्ष 2022-23 में एक अरब डॉलर की कंपनी बनने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कंपनी का अगले तीन साल में दो अरब डॉलर की फर्म बनने का लक्ष्य है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कंवलजीत जावा ने यह बात कही।

कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 में कारोबार 8,860 करोड़ रुपये रहा था। जावा ने बताया कि कंपनी अपनी आगामी परियोजनाओं के लिए भारत में बहुत संभावनाएं देख रही है और अगले तीन वर्षों में अपना कारोबार दो अरब डॉलर या 16,350 करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद जता रही है।

Daikin India ठंडक देने वाले उत्पाद बेचने वाली एक अरब डॉलर की दूसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी वोल्टास (Voltas) ने बीते वित्त वर्ष में 9,667 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

Also Read: AC Sales: AC कंपनियों के छूटे पसीने, तापमान गिरने से अप्रैल में बिक्री 15 फीसदी घटी

इस संबंध में जावा ने कहा, ‘हां, हम अब एक अरब डॉलर की कंपनी बन गए हैं।’ जापान की दाइकिन इंडस्ट्रीज (Daikin Industries) के पूर्ण स्वामित्व वाली यह कंपनी वाणिज्यिक और आवासीय AC की प्रमुख वैश्विक विनिर्माता है और भारत में अब तक 2,300 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement