कंपनियां

DB Realty ने अपने प्रमोटर्स से जुटाए 301 करोड़ रुपये

प्रवर्तक समूह ने संबंधित लेनदेन और असुरक्षित ब्याज मुक्त ऋण के पुनर्भुगतान के रूप में आय का एक बड़ा हिस्सा कंपनी में निवेश किया है।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 28, 2023 | 1:11 PM IST

डीबी रियल्टी के प्रवर्तकों ने कंपनी में करीब तीन प्रतिशत हिस्सेदारी 301 करोड़ रुपये में बेच दी है। कर्ज चुकाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। मुंबई स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ प्रवर्तक समूह ने कंपनी के 1.46 करोड़ शेयर यानी 2.91 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। उक्त शेयरों की बिक्री से 301 करोड़ रुपये जुटाए गए।’’

प्रवर्तक समूह ने संबंधित लेनदेन और असुरक्षित ब्याज मुक्त ऋण के पुनर्भुगतान के रूप में आय का एक बड़ा हिस्सा कंपनी में निवेश किया है।

डीबी रियल्टी ने कहा, ‘‘ इस कोष के जरिए कंपनी अपना संपूर्ण ऋण चुकाने में सक्षम हो गई है। कंपनी 30 नवंबर 2023 को या उससे पहले एकल आधार पर ऋण मुक्त हो जाएगी। ’’

First Published : November 28, 2023 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)