facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Decathlon रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार के लिए अगले पांच वर्षों में भारत में 10 करोड़ यूरो का करेगा निवेश

Advertisement

डिकेथलॉन इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शंकर चटर्जी ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि अगले तीन से पांच वर्षों में उसका कारोबार दोगुना हो जाएगा।

Last Updated- August 21, 2024 | 10:20 PM IST
Decathlon
Representative image

स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली फ्रांस की कंपनी डिकैथ्लॉन ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अगले पांच साल में 10 करोड़ यूरो (करीब 900 करोड़ रुपये) निवेश करेगी। इस समय 127 स्टोरों के नेटवर्क के साथ इस रिटेलर ने हर साल 10-15 नए स्टोर जोड़कर 90 शहरों में यह संख्या 190 पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने अपनी डिजिटल पहुंच बढ़ाने की भी योजना बनाई है।

कंपनी अगले पांच साल में अपना राजस्व भी दोगुना करना चाहती है। डिकैथ्लॉन इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी शंकर चटर्जी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी ने पिछले साल भारत में करीब 50 करोड़ यूरो का राजस्व कमाया था।

चटर्जी ने कहा, ‘भारत एक गतिशील और तेजी से बढ़ता बाजार है, जहां खेल संस्कृति का बोलबाला है। यह निवेश देश की क्षमता में हमारे अटूट विश्वास और इसके आर्थिक विकास में योगदान की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह निवेश हमें अधिक लोगों तक पहुंचने और खेलों का संपूर्ण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।’

रिटेलर का लक्ष्य भारत को एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में मजबूत बनाना है तथा 2026 तक देश में बेचे जाने वाले अपने कुल माल का 85 प्रतिशत निर्माण भारत में करना है जो इस समय 68 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement