कंपनियां

Delhivery ने प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया

Delhivery ने कहा कि गाजीपुर अपनी नई भूमिका में अंतिम छोर तक कंपनी की ‘पिकअप’ और ‘डिलीवरी’ परिचालन की क्षमता निर्माण और परिचालन उत्कृष्टता का काम संभालेंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 16, 2024 | 1:42 PM IST

लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी ने प्रशांत गाजीपुर को परिचालन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (वीपी) नियुक्त किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, गाजीपुर अपनी नई भूमिका में अंतिम छोर तक कंपनी की ‘पिकअप’ और ‘डिलीवरी’ परिचालन की क्षमता निर्माण और परिचालन उत्कृष्टता का काम संभालेंगे।

बयान के अनुसार, गाजीपुर को उद्योग जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान पदभार ग्रहण करने से पहले ईकॉम एक्सप्रेस में ‘कंट्री हेड’ और ‘चीफ प्रोसेस ऑफिसर’ के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इसके अलावा वह अमेजन जैसी अन्य ई-वाणिज्य कंपनियों से भी जुड़े रहे हैं, जहां वह कंपनी की ‘लॉजिस्टिक्स टीम’ के शुरुआती सदस्य थे।

डेल्हीवरी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी साहिल बरुआ ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक होने के बाद से हमने जो ठोस परिचालन आधार बनाया है..उसमें प्रशांत गाजीपुर का परिचालन अनुभव और नेतृत्व हमारी तात्कालिक तथा दीर्घकालिक वृद्धि में सहायक होगा।’’

First Published : July 16, 2024 | 1:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)